Total Pageviews

Saturday, June 9, 2018

किसानों की गरीबी का एक हल - शहरीकरण

                  किसी भी देश के विकास का एक पैमाना शहरीकरण भी है । जो देश अपना जितना ही शहरीकरण कर चुका होगा वह उतना ही विकसित राष्ट्र की श्रेणी में पहुंच जाता है । उदाहरण के लिये अमेरिका और यूरोप के राष्ट्र अपना 80% तक शहरीकरण कर चुके हैं, यानी वहां ग्रामीण जनसंख्या मात्र 20% या इससे कम है । इसलिए ये सर्वाधिक विकसित देशों की श्रेणी में आते हैं  ।इसी श्रेणी में कतिपय अन्य देश भी हैं जिनका शहरी करण 80% से अधिक हो चुका है और वे विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में आते हैं ।
                  इसी प्रकार शहरीकरण का पैमाना देखते जाइये और अमुक देश विकसित है, विकासशील है या अविकसित आप जान जायेंगे । उदाहरण के लिये चीन । यहां 50% शहरी करण हुआ है तभी अमेरिका से कम विकसित है । इसका 50% ग्रामीण क्षेत्र इसे पीछे की ओर खींचता है । अब   अपने देश के शहरीकरण के आंकड़े देखते हैं । यहां 30%  जनसंख्या शहरी हो पाई है यानी शहरीकरण मात्र 30%  ,अर्थात् 70% ग्रामीण जनसंख्या अपने देश में है । इसलिए शहरीकरण 30% होने से अपने देश के विकास की स्थित क्या है?  विकासशील देश कहेंगे तभी ।
                  अब ग्रामीण जनसंख्या जो यहां 70% है को 30% तक लाने का हमारा लक्ष्य होना चाहिए । यानी कि लगभग 40% जनसंख्या को हमे ग्रामीण से शहरी बनाना है । हम कह सकते हैं कि 70% शहरीकरण के लक्ष्य को पाने के लिये हमे 40% ग्रामीण आबादी को शहरों, कस्बों मे लाना होगा और यहां रोजगार, तथा सुविधाएं सृजित करनी होंगी । इससे भारत के गांवों को विशेषकर किसानों और खेतिहर मजदूरों को बहुत लाभ होगा ।
              खेती मे निर्भरता कम होगी और वहीं खेती अधिक लाभकारी हो जायेगी । किसानों की आज की भयानक स्थिति तो एकदम हल हो जायेगी । ग्रामीण भारत खुशहाल होगा, साथ ही सम्पूर्ण देश का विकास होने पर वह विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आ जायेगा ।  तब के भारत में एक भी किसान आत्महत्या नहीं करेगा । न आंदोलन की बात आयेगी ।
          देश की सरकारों को चाहिए कि प्राथमिकता से देश का शहरीकरण तेजी से करें और राष्ट्र को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में पहुंचा दें । किसान और समग्र ग्रामीण भारत खुशहाल होगा तथा देश विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में आ जायेगा ।

*********
 राजकुमार सचान होरी 
राष्ट्रीय अध्यक्ष बौद्धिक संघ, भारत 

Facebook /Farmer -किसान 

No comments:

Post a Comment

बौद्धिक संघ टीवी -यू ट्यूब चैनेल

बौद्धिक संघ, भारत ने शुरू किया अपना यू ट्यूब चैनेल-- सब्सक्राइब करें और जुड़ें चैनेल से । आप अपने वीडियो भेज सकते हैं चैनेल के लिये ।